Google Pixel : गूगल ने हाल ही में अपनी पिक्सल 10 सीरीज के साथ-साथ पिक्सल बड्स 2a और पिक्सल वॉच 4 को लॉन्च किया है। ये दोनों वियरेबल डिवाइसेज लंबी चलने वाली बैटरी के साथ आते हैं, जो यूजर्स को शानदार अनुभव देने का वादा करते हैं। पिक्सल वॉच 4 दो स्क्रीन साइज में उपलब्ध है, जबकि पिक्सल बड्स 2a में पिक्सल बड्स प्रो 2 जैसे फीचर्स शामिल हैं। खास बात यह है कि भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल है, जहां ये दोनों गूगल पिक्सल डिवाइसेज बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
पिक्सल वॉच 4 और बड्स 2a की कीमतेंपिक्सल वॉच 4 दो डायल साइज में आती है: 41mm और 45mm। 41mm (WiFi) वर्जन की शुरुआती कीमत 39,900 रुपये है, जबकि 45mm वर्जन की शुरुआती कीमत 43,900 रुपये रखी गई है। 41mm वेरिएंट में आइरिस, लेमनग्रास, पोर्सिलेन और ऑब्सिडियन रंग उपलब्ध हैं। वहीं, 45mm वेरिएंट ऑब्सिडियन, पोर्सिलेन और मूनस्टोन रंगों में मिलेगा।
पिक्सल बड्स 2a को सॉलिड और हेजल रंगों में पेश किया गया है। इनकी कीमत 12,999 रुपये तय की गई है। आप इन्हें गूगल के आधिकारिक स्टोर या ऑनलाइन रिटेलर फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।
पिक्सल वॉच 4 के शानदार फीचर्सगूगल की इस स्मार्टवॉच में कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जो 3600 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस के साथ आता है और इसके बेजल्स बेहद पतले हैं। यह W5 Gen 2 प्रोसेसर के साथ काम करती है। इसमें जेमिनी-आधारित गूगल वॉयस असिस्टेंट फीचर भी शामिल है, जो इसे और स्मार्ट बनाता है। इसके अलावा, इसमें ढेर सारे हेल्थ फीचर्स भी हैं।
कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टवॉच में 40 से ज्यादा एक्सरसाइज मोड्स मौजूद हैं। साथ ही, इसमें लो पल्स डिटेक्शन, ब्रीदिंग रेट, HRV, SpO2 और ECG जैसे फीचर्स भी हैं। 41mm मॉडल एक बार चार्ज करने पर 30 घंटे का बैटरी बैकअप देता है, जबकि 45mm मॉडल 45 घंटे तक चलता है।
पिक्सल बड्स 2a की खासियतगूगल पिक्सल TWS में 11mm डायनामिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। इसमें टेंसर A1 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही, इसमें ट्रांसपेरेंसी मोड और अडैप्टिव ANC जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। ये ईयरबड्स इन-ईयर डिजाइन के साथ आते हैं और ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी ऑफर करते हैं। एक बार चार्ज करने पर ये एक्टिव नॉयज कैंसिलिंग ईयरबड्स 27 घंटे का बैटरी बैकअप देते हैं। IP54 रेटिंग की वजह से ये पसीने से गीले होने पर भी खराब नहीं होंगे।
You may also like
कर्मचारियों की उम्मीदें: 8वां Pay Commission कब होगा लागू?
Asia Cup 2025: भारत में कब और कहां देख पाएंगे एशिया कप मैच, जानें यहां
पति और जेठ को लुढ़का कर आई हूं लाश उठवा लो.ˈˈ हाथ में पिस्टल लेकर थाने पहुंची महिला पुलिस भी रह गई सन्न
Haryana Rain Alert : हरियाणा में मूसलाधार बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट
चुटकी भर नमक है चमत्कारी बना देगा आपको करोड़पति जानिए कैसे?ˈˈ